Loading...
 

भाषण सामग्री (hi)

 

भाषणों की सामग्री  - "मैं किस विषय पर बात कर सकता हूँ?"

 

 

Speaker19

 

एक क्लब में, आप निम्नलिखित सीमाओं के अंदर किसी भी पसंदीदा विषय पर बात कर सकते हैं: 

  • सभी भाषणों को स्थानीय कानून का पालन करने की आवश्यकता हैं। ऑनलाइन सभाओं के लिए, क्लब जहाँ अधिकारिक रूप से पंजीकृत हैं वहाँ का अधिकार क्षेत्र लागू होगा। 
     
  • शिक्षात्मक अनुक्रम के लिए, भाषणों का विषय पब्लिक स्पीकिंग के बारे में नहीं हो सकता। (उदाहरण के लिए, आप "मौखिक भिन्नता का उपयोग कैसे करें" यह विषय आपके मौखिक भिन्नता परियोजना के लिए नहीं चुन सकते)। इस में यह बाधा है की आपको अपने भाषण को बढ़ाने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करना सिखना होगा, न की अपने आप में एक अंत के रूप में। यह बाधा सभाओं में अन्य वर्गों में दिए गए भाषणों पर लागू नहीं होती हैं।
     
  • द्वेषपूर्ण भाषण की अनुमति नही हैं।  हम यूनाइटेड नेशन्स की परिभाषा द्वेषपूर्ण भाषण के लिए उपयोग करते हैं। विशेष रूप से:  "द्वेषपूर्ण भाषण यह भाषण में, लेखन या बर्ताव में किसी भी प्रकार का संचार हो सकता है,  जो किसी व्यक्ति या समूह के धर्म, जातीयता, राष्ट्रीयता, जाती के आधार पर निंदापूर्ण या भेदभावपूर्ण भाषा का उपयोग करते हैं, दूसरें शब्दों में उनके "रंग, वंश, लिंग या अन्य पहचान कारक पहलुओं  के आधार पर। इसमें ऐसे भाषण शामिल हैं जो हिंसा, भेदभाव, शत्रुता, या लोगों के समूहों के खिलाफ किसी प्रकार की दुश्मनी को उकसाता हैं"।

    कृपया ध्यान दे की हास्य, आलोचना, या किसी के प्रति "अपमानजनक" होने के नाते से उसे द्वेषपूर्ण भाषण नही माना जा सकता है और इस खंड से प्रस्तावित नहीं किया जाता है। 
     
  • क्लबों द्वारा परिचित की गई सीमाएँ। 
    • प्रत्येक क्लब भाषणों में अनुमत विषयों के प्रकारों को सीमित कर सकता हैं, जब तक कि सीमाएँ सामान्य हैं और तटस्थता और बौद्धिक ईमानदारी के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं करती हैं। 
    • सीमाएँ या तो प्रतिबंधित विषयों के सेट के रूप में या अनिवार्य विषयों के सेट के रूप में व्यक्त की जा सकती हैं। (विशेष रूप से पेशेवर, कॉर्पोरेट या विशेष-रुचि क्लबों के लिए) 
    • सीमाएँ उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए। 
    • उपनियमों के अनुसार, सीमाएँ फ़ाउंडेशन के लक्ष्यों के किसी भी विषय के खिलाफ नहीं जा सकती। 
    • यहाँ वैध सीमाओं के कुछ उदाहरण दिए गए है:

       

      • धर्म पर भाषण न दे
      • फूटबॉल पर भाषण न दे 
      • राजनिती पर भाषण न दे 
      • जानी मानी हस्तियों पर भाषण न दे 
      • लिंग या लैंगिकता पर भाषण न दे 
      • वस्तुओं या सेवाओं को बेचने पर भाषण न दे
      • स्व-प्रचार भाषण न दे
      • सिर्फ़ इतिहास के बारे में भाषण 
      • केवल धर्म के बारे में भाषण (नोट: यह प्रतिबंध धर्म की अनुपस्थिति पर भाषण देने की अनुमति देता हैं, जैसे की अज्ञेयवाद या नास्तिकता) 
      • केवल विज्ञान और टेक्नॉलजी पर भाषण
      • केवल यात्रा के बारे में भाषण
      • केवल कानूनी तर्कों के साथ भाषण।
      • केवल सेल्स पे भाषण
      • केवल काम-काज से संबंधित भाषण (आमतौर पर कॉर्पोरेट क्लबों में होता है)                                                                                                    
    • यहाँ कुछ अवैध सीमयों के कुछ उदाहरण है , और उसके साथ उनके कारण दिए गए है की वे क्यों अमान्य हैं: 

       

      • केवल अच्छा लगने के लिए भाषण देना (व्यक्ति-निष्ठ)
      • कोई आक्रामक भाषण नही (व्यक्ति-निष्ठ)
      • वो भाषण न दे जो क्लब के अच्छे वातावरण को बाधित करेगा (व्यक्ति-निष्ठ)
      • वो भाषण न दे जो विज्ञान पर संदेह करें (उपनियमों के खिलाफ है)
      • इस्लाम पर कोई भाषण न दे (गैर-तटस्थ)
      • समाजवाद के बारे में कोई भाषण न दे (गैर-तटस्थ)
      • सरकार की आलोचना करनेवाले भाषण न दे। (गैर-तटस्थ)
      • केवल सोशलिस्ट पार्टी के बारे में भाषण (गैर-तटस्थ)
      • एवलूशन के बारे में भाषण न दे (उपनियमों के खिलाफ है)
      • पारंपरिक विज्ञान पर भाषण न दे (उपनियमों के खिलाफ है)
      • सूडोसाइयन्स पर भाषण न दे  (गैर-तटस्थ)
      • हमारे प्रतियोगियों के उत्पादनों पर कोई भाषण न दे (गैर-तटस्थ)
      • नाज़ीवाद पर कोई भाषण न दे (गैर-तटस्थ)
      • केवल होम्योपैथी के बारे में भाषण (उपनियमों के खिलाफ है)
      • केवल ईसाई धर्म के बारे में भाषण (गैर-तटस्थ)
      • केवल गैर-अधिकारिक विज्ञान के बारे में भाषण (उपनियमों के खिलाफ है)
      • केवल गैर-पारंपरिक औषधियों के बारे में भाषण (उपनियमों के खिलाफ है)
         
    • अगर एक क्लब भाषणों के विषयों को सीमित करने का विकल्प चुनता हैं। इस स्थिति में, क्लब के सभी ऑनलाइन उपस्थिति (वेबसाइट, फ़ेसबुक समूह आदि) में सीमाएँ सार्वजनिक रूप से संप्रेषित और साफ़ दिखाई देनी चाहिए। यह स्पष्ट रूप से मेहमानों और भावी सदस्यों को वह सीमाएँ बतानी चाहिए।  
       
    • सदस्यों को सीमाओं में बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।
       
  • अंत में, ध्यान दे कुछ परियोजनाएँ (आमतौर पर विकसित शिक्षात्मक अनुक्रम) या गतिविधियाँ (जैसे की प्रतियोगिताएँ) अनुमत प्रकार के भाषणों को सीमित कर सकती हैं या यहाँ तक की आवश्यकताएँ होती हैं की आप किसी विशेष विषय के बारे में बोलें।
     
  • क्लब के बाहर दिए गए भाषणों पर अतिरिक्त सीमाएँ हो सकती हैं (उदाहरण के लिए, भाषण जो सम्मेलनों आदि में दिए जाते हैं)।

 

अगर आपको कोई संदेह हो तो info@agoraspeakers.org  पर एक संदेश भेज दे।

क्या होगा यदि मैं अपने क्लब द्वारा निर्धारित सीमाओं से खुश नहीं हूँ?

यदि आप अपने क्लब की सीमाओं से खुश नहीं है, तो आपके पास तीन विकल्प हैं:

  • अगर आप मानते है कि सीमाएँ Agora Speakers International के नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो कृपया क्लब अधिकारियों से संपर्क में आकर उन्हें इस पृष्ठ पर इंगित करके क्लब के अंदर ही समस्या को हल करने का प्रयास करें। यदि समस्य हल नहीं हो सकती हैं, तो कृपया हमें info@agoraspeakers.org पर क्लब भाषण सीमाओं की एक लिंक या प्रतिलिपि भेजें, यह दर्शाते हुए की आप क्यों मानते हैं की स्थापित नियमों का उल्लंघन हुआ है ।कृपया स्पष्ट रूप से क्लब का नाम और क्रमांक भी बताएँ। 
  • आप क्लब के अंदर बदलाव को बढ़ावा दे सकते है और मतदान के लिए अपने क्लब की सदस्यता के सामने एक विशिष्ट प्रस्ताव रख सकते हैं। 
     
  • आप हमेशा एक नया क्लब शुरू कर सकते हैं जिसमें सीमाएँ नहीं है।

 

 


Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:18 CEST by agora.